वुलिंगयुआन दर्शनीय स्थल की बसों में मुफ्त वाई-फाई कवरेज
झांगजियाजी वुलिंगयुआन दर्शनीय स्थल की बसों में मुफ्त वाई-फाई की पूर्ण कवरेज हो गई है।
झांगजियाजी वुलिंगयुआन घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में, वुलिंगयुआन से मुख्य दर्शनीय स्थल वूजियायु टिकट चेकपोस्ट, हुआंगलोंगडोंग दर्शनीय स्थल, बाओफेंग झील दर्शनीय स्थल तक चलने वाली सभी बसों में मुफ्त वाई-फाई लगा दिया गया है, जिसके लिए पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है। पर्यटक बस में बैठकर मोबाइल खोलकर लॉगिन कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए, सभी बसों के सामने के दरवाजे पर सूचना चिपकाई गई है।