वुलिंगयुआन में नए साल की पहली बर्फबारी
श्याओहान ऋतु में सुंदर बर्फबारी हुई, 7 जनवरी को विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल हुनान के झांगजियाजी मुख्य पर्यटन क्षेत्र वुलिंगयुआन में नए साल की पहली बर्फबारी हुई। तियानज़ीशान, युआनजियाजी, यांगजियाजी आदि स्थानों पर हर ओर सफेद बर्फ की चादर बिछी रही, देश-विदेश के पर्यटक बर्फ में घूमकर दृश्यों का आनंद लेते रहे, जो बहुत सुखद रहा।